शराबी आरक्षक अलबर्ट एक्का को एसपी ने किया निलंबित

नशे की हालत में सोशल मीडिया में वीडियो हुआ था वायरल

Gupta Lochan
2 Min Read

जशपुरनगर। पत्थलगांव पेशी में गए आरक्षक ने शराब के नशे में एक दुकान के बाद सोया था, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जशपुर एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रक्षित केन्द्र जशपुर से 5 अगस्त को आर.क्र. 446 अलबर्ट एक्का को न्यायालय पत्थलगांव में वारंट पेशी ड्यूटी पर भेजा गया था। ड्यूटी के दौरान उक्त पुलिसकर्मी को वर्दी में शराब के नशे में एक दुकान के टेबल पर लेटा पाया गया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस अनुशासनहीन और अपमानजनक कृत्य से पुलिस विभाग की छवि आम जनता के बीच धूमिल हुई। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार को तत्काल प्रभाव से आरक्षक अलबर्ट एक्का को निलंबित कर रक्षित केंद्र जशपुर में सम्बद्ध कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इस प्रकरण की प्राथमिक जॉंच हेतु उप पुलिस अधीक्षक (अजाक/मुख्यालय) मंजूलता बाज को नियुक्त किया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि – ‘पुलिस वर्दी की मर्यादा और छवि को आघात पहुंचाने वाले किसी भी अधि./कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा, विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है।’

Share This Article