पालीघाट सर्किल में शिकार की साजिश नाकाम

वन विभाग और ग्रामीणों की सजगता से टली बड़ी दुर्घटना

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। वनमंडल रायगढ़ अंतर्गत पालीघाट सर्किल में बीती रात वन्यजीवों के शिकार की एक खतरनाक साजिश को वन विभाग और ग्रामीणों ने मिलकर नाकाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, कुछ शिकारियों ने 11 हजार केवी हाई वोल्टेज बिजली लाइन से करीब 5 किलोमीटर तक नंगे तार बिछाकर जंगली सुवरों को मारने का जाल बिछाया था
ग्रामीणों की सक्रियता ने एक बार फिर वन्यजीवों की रक्षा में अहम भूमिका निभाई। जैसे ही घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगी, उन्होंने तत्काल वन विभाग अधिकारी प्रेमा तिर्की को सूचित किया। अधिकारी ने रात में ही त्वरित कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से सभी नंगे तारों को सुरक्षित रूप से हटवा दिया।
इस कार्रवाई में वन विभाग के अधिकारी लखन सिदार, शंकरलाल वारेन, रजनी कुजूर, रोहित सिदार एवं प्रसांत यादव मौजूद रहे। वहीं ग्रामीणों में हरी चैहान, दयाधर प्रधान, उपसरपंच ओमप्रकाश शर्मा, बबलू नायक, किशोर सिदार और स्थानीय नरेश राठिया ने जंगल की सुरक्षा में तत्पर भूमिका निभाई।

Share This Article