मांड नदी से हो रहा रेत का अवैध उत्खनन

मांड नदी से हो रहा रेत का अवैध उत्खनन

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। खरसिया के ग्राम आड़पथरा में नहर किनारे स्थित मैदान में लगातार रेत डंप किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आड़पथरा डैम के नीचे बहने वाली मांड नदी से बड़े पैमाने पर रेत का उत्खनन हो रहा है। रेत उत्खनन और परिवहन का कार्य जोर-शोर से जारी है, जिससे नदी और आसपास के पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। क्या यह उत्खनन वैध है या नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा है? प्रशासन कब लेगा संज्ञान?

Share This Article