गौवंश तस्करी : फरार आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार

गौवंश तस्करी : फरार आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। चक्रधरनगर पुलिस ने पशुक्रूरता और अवैध गौवंश तस्करी के गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी प्रदीप लकड़ा उर्फ दीपक लकड़ा, पिता पतरस लकड़ा (32 वर्ष), निवासी ग्राम दहीजीरा, थाना कुतरा, जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा) को मुखबिर की सूचना पर 5 अगस्त को गिरफ्तार किया गया।
मामले की शुरुआत 3 जून को हुई थी, जब चक्रधरनगर पुलिस ने पीकअप वाहन में अवैध रूप से गौवंश की तस्करी करते हुए दो आरोपियों विजय टेटे और फबियन केरकेट्टा को पकड़ा था। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 4, 6, 10, 11 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, धारा 3(5) तथा मोटरयान अधिनियम की धारा 184, के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वाहन का चालक प्रदीप लकड़ा भी तस्करी में शामिल था, जो पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया था। आरोपी की लगातार तलाश जारी थी, जिसके बाद 5 अगस्त को उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, साथ ही उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है।

Share This Article