छग में जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

27 के शाम 5 बजे तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, 14 सितंबर को सभी 5 संभाग मुख्यालय में आयोजित होगी लिखित परीक्षा

Gupta Lochan
1 Min Read

जशपुरनगर। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) द्वारा छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग (पीएचक्यूसी 25) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 14 सितंबर 2025 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र राज्य के सभी 05 संभाग के मुख्यालय में बनाया जायेगा। फिजिकल टेस्ट उपरांत जशपुर जिले के लिखित परीक्षा हेतु पात्र/योग्य अभ्यर्थियों की सूची पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में चस्पा की गई है, कार्यालय में आकर अवलोकन कर सकते हैं, इन अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा अंबिकापुर में 14 सितंबर 2025 को आयोजित होगी। अभ्यर्थियों से आग्रह है कि वे समय का विशेष ध्यान देवें एवं निर्धारित समय के पूर्व अपने परीक्षा केंद्र में पहुंचे ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 05 अगस्त 2025 (मंगलवार) से प्रारंभ हो रही है।

Share This Article