तलवार लहराने वाला युवक आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार

तलवार लहराने वाला युवक आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। भगवानपुर तालाब के पास बुधवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक हाथ में तलवार लेकर सार्वजनिक स्थल पर लोगों को डराने धमकाने लगा। जिसकी सूचन पर पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी कोतरारोड़ पुलिस को गुरुवार की शाम सूचना मिली कि भगवानपुर तालाब के समीप एक युवक हाथ में तलवार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है और आने-जाने वालों में भय का माहौल बना रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम मौके के लिए रवाना की गई। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि आरोपी खुलेआम तलवार लहराकर भीड़ जुटा चुका था। पुलिस को देख वह भागने का प्रयास करने लगा, जिसे तत्परता से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम रितेश सारथी पिता मंगल सारथी उम्र 22 वर्ष निवासी भगवानपुर अटल आवास बताया। उसके पास से लोहे की एक धारदार तलवार, जिसमें लोहे का मुठ लगा हुआ था, जप्त की गई। आरोपी के इस आपराधिक कृत्य पर उसके विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share This Article