रायगढ़ में 2 घंटे रहा चक्का जाम, बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसी

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे के खिलाफ ईडी की कार्यवाही पर कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों में मंगलवार 22 जुलाई को चक्काजाम किया। प्रदेश कांग्रेस के दिशा निर्देश पर रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण और शहर ने संयुक्त रूप से रायगढ़ के कोतरा रोड में आर्थिक नाकेबंदी की।
इस दौरान रायगढ़ के कोतरा रोड में लगभग 2 घंटे चक्का जाम रहा कांग्रेस के प्रदेश व्यापी कार्यक्रम में पूर्व मंत्री खरसिया विधायक उमेश पटेल, लैलूंगा विधायक विद्यावति सिदार, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष नगेंद्र नेगी सहित जिला कांग्रेस शहर और ग्रामीण के सभी वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और खरसिया, धरमजयगढ़ और लैलूँगा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री उमेश नंदकुमार पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की संपदा को लूटना चाहते हैं। बस्तर में जंगल कट गए, तमनार में जंगल कट गए। षडयंत्र के तहत जल-जंगल जमीन को लूटा जा रहा है। उमेश ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही सरगुजा में पेड़ों की अवैध कटाई हो गई। हसदेव में जंगल कट गए। तमनार में जंगल कट गए। किसी के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई। ये छत्तीसगढ़ की संपदा और जल-जंगल जमीन को बचाने की लड़ाई है। जिसे कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता लड़ रहा है। इसके अलावा उन्होंने कोयले के कारोबार में सत्ता के सरपरस्ती में कमीशन खोरी का आरोप लगाया है।

Share This Article