सफाई ठेका कहीं ना बन जाये निगम की गले की फांस

सात जोनों में बंटे शहर की बद से बदतर होती जा रही सफाई व्यवस्था

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़। एक बार फिर रायगढ़ नगर पालिका निगम के द्वारा निगम क्षेत्र की सफाई के लिए ठेकेदार से आवेदन मंगाए जा रहे हैं। वैसे तो निगम क्षेत्र को सात जोनो में बांटा गया है, हर वर्ष लाखों खर्च करने के बावजूद रायगढ़ निगम क्षेत्र में सफाई बद-से-बदतर होते जा रही है, आखिर इन सब का जिम्मेदार कौन है।
वहीं बीते कुछ सालों में जिन ठेकेदारों को निगम ने ब्लैक लिस्ट कर दिया है आज वही ठेकेदार फर्म का नाम बदलकर फिर से ठेका लेने की फिराक में है ऐसा लगता है कि निगम के कुछ कर्मचारी मिले हुए हैं। क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में देखा गया है कि शहर के कुछ ऐसे स्पॉट हैं जहां बरसात के समय हर वर्ष जलभराव देखा गया है और उन क्षेत्रों में निगम के स्थाई कर्मचारी और अधिकारी यहां तक की निगम की मशीनरी का भी उपयोग किया जाता है।
वहीं पिछले कुछ वर्षों में देखा गया है कि ठेकेदारो को सफाई के नाम पर समय पर निगम से लाखों रुपया मिलता है लेकिन वे ठेकेदार सफाई कर्मियों को समय पर वेतन नहीं देते,जिससे शहर की साफ सफाई प्रभावित होती है।
जानकारी के अनुसार सबीना कंस्ट्रक्शन अंबिकापुर को 2023 में ब्लैक लिस्ट किया गया था आज वही ठेकेदार फार्म और प्रोपराइटर का नाम बदलकर फिर से ठेका ले रहे हैं ऐसी शहर में चर्चा है, क्या सही क्या गलत यह तो जांच का विषय है।
सूत्रों की माने तो पूर्व में भी यही ठेकेदार को नगर निगम के द्वारा ब्लैक लिस्ट किया गया था। किसी खान ने इपीएफध्ईएसआईसी के गबन में जेल में रह चुका है।
ऐसे ठेकेदारों को कुछ निगम कर्मचारी पुन: लाभ पहुंचाना चाह रहें है। वही निगम के कुछ सफाई कर्मियों को बात करते सुना कि यदि ठेकेदार आने वाले समय में समय पर सफाई कर्मियों को पेमेंट नहीं देता है तो शहर की साफ सफाई व्यवस्था बद-से-बदतर हो जाएगी।
रायगढ़ विधायक और वित्त मंत्री को ऐसे ठेकेदारों और कुछ सरकारी कर्मचारी जो सरकार को चूना लगा रहे हैं और अपने चेहते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं उन पर कड़ी नजर रखकर कार्यवाही करनी चाहिए जिससे आने वाले समय में एक मिसाल बन सके।

Share This Article