पुलिस ने भटक रही युवती का कराया ईलाज

युवती को परिजनों से मिला कर दिया मानवता एवं संवदेनशीलता का परिचय

Gupta Lochan
3 Min Read

जशपुरनगर। एसएसपी शशिमोहन सिंह जशपुर को 11 जुलाई को सूचना प्राप्त हुई की चौकी दोकडा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रेवडा को जाने वाले जगल रास्ता में सडक़ के किनारे एक विक्षिप्त महिला उम्र करीब 30 वर्ष अत्याधिक पीड़ा से ग्रसित है तथा उठने-बैठने व चलने में असक्षम है। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्स्क्क श्री शशिमोहन सिंह के द्वारा चौकी प्रभारी डोकडा उप निरीक्षक अशोक यादव को निर्देशित किया कि उक्त कमजोर महिला को तत्काल अस्पताल ले जाकर उसके परिजनों का पतासाजी करने हेतु कहा गया।
इस पर चौकी दोकड़ा से तत्काल उप निरीक्षक अशोक यादव, प्र.आर. 128 प्रदीप लकड़ा, आर. 719 कुलकांत हंसरा, आर. 563 शशिकांत टोप्पो एवं महिला आर 700 राजकुमारी पैकरा को रवाना किया गया एवं मानवता का परिचय देते हुये उक्त महिला का यथासमय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसाबहार में ले जाकर बेहतर इलाज कराया जाकर इसके परिजनो का पतासाजी किया गया, उक्त विक्षिप्त महिला के वारिसानो की पतासाजी हेतु दिये गये निर्देशानुसार चौकी दोकड़ा के कर्मचारियों के द्वारा सोशल मीडिया एवं सूचनातंत्र के माध्यम से आसपास के थाना क्षेत्रों व जशपुर जिले से लगने वाले जिलो एवं राज्यो के थाना/ग्रामों/शहरों में पतासाजी किया गया। जिसके फलस्वरूप सूचना प्राप्त हुई की थाना राजपुर में उक्त विक्षिप्त महिला जिसका नाम कु. मंजूषा गुजुर पिता बृजमोहन कुजूर उम्र 30 वर्ष निवासी चौरा थाना राजपुर की रहने वाली है, एवं उसके संबंध में थाना राजपुर जिला बलरामपुर में गुम इंसान क्र. 14/2024 दिनाक 23.02.2024 को कायम किया गया है। थाना राजपुर पुलिस के माध्यम से उक्त महिला के परिजनों से संपर्क करने पर उनके द्वारा उक्त विक्षिप्त महिला को अपनी पुत्री होना बताये जिसे दिनांक 13.07.2025 को उसके परिजनों को थाना राजपुर पुलिस के समक्ष सुपुर्द किया गया।
इस संबंध में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि दोकड़ा पुलिस के द्वारा संवेदनशीलता एवं मानवता का परिचय देते हुए परिवार से बिछड़े मानसिक रूप से दिव्यांग महिला को उनके परिजनों से मिलकर न सिर्फ जनसेवा की मिसाल प्रस्तुत किया है, बल्कि पुलिस और जनता के मध्य बेहतर संबंध को एक कदम और आगे बढ़ाया है। इस कार्य में सम्मिलित दोकड़ा के अधि./कर्मचारियों को नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया है।

Share This Article