जशपुर के युवक की आंध्र प्रदेश में मौत

ट्रेन से कटकर गई जान, गृहग्राम पहुंचा शव

Gupta Lochan
1 Min Read

जशपुरनगर। युवक की आंध्र प्रदेश के गुडूर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। आज शुक्रवार सुबह मृतक के शव को गृहग्राम लाया गया। शव लाने के लिए परिजनों को कठिनाई हो रही थी। ऐसे में उन्होंने सीएम कैंप कार्यालय बगिया में मदद मांगी। कलेक्टर रोहित व्यास ने समन्वय कर शव वाहन की व्यवस्था कराई। शुक्रवार सुबह मृतक नवरतन राम का पार्थिव शरीर गुडूर से चटकपुर पहुंचा। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए। मृतक के परिजनों ने मुख्यमंत्री और प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मदद की, जिसके लिए वे हमेशा कृतज्ञ रहेंगे। बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय स्थानीय लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यहां रोजाना कई ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर आते हैं। पहले छोटी समस्याओं के लिए भी कई दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रतिनिधियों के माध्यम से उनकी बात सीधे प्रशासन तक पहुंच रही है। इससे समय की बचत के साथ न्याय की उम्मीद भी बढ़ी है।

Share This Article