संजय अग्रवाल बने लायंस क्लब के अध्यक्ष सत्र के पहले दिन किया डॉक्टर्स एवं सीए का सम्मान

समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते हैं संजय अग्रवाल

Gupta Lochan
2 Min Read

खरसिया। विश्व की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था लायंस क्लब इंटरनेशनल के जिला 3233 के अधीन कार्यरत लायंस क्लब खरसिया सिटी ने विगत 17 वर्षों में समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर सामाजिक सेवा कार्य करते हुए अपना मुकाम हासिल किया है। लायंस क्लब की नॉमिनेशन कमेटी के चेयरमैन लायन ऋषि अग्रवाल की अध्यक्षता में नॉमिनेशन कमेटी के सदस्यों ने क्लब के समस्त सदस्यों से परामर्श कर सत्र 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन कर नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी विभिन्न सामाजिक कार्यों में अग्रणी लायन संजय अग्रवाल दीपक मेडिकल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बताते चलें कि संजय अग्रवाल धार्मिक सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने के साथ ही दिन दुखिया जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं समाज सेवा के क्षेत्र में संजय अग्रवाल की एक विशिष्ट पहचान है। इनके साथ ही लायन सुन्दरमल चंदवानी को सचिव एवं लायन विनय कबूलपुरिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नॉमिनेशन कमेटी के मार्गदर्शन में क्लब के सभी पदों पर क्लब के सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई। नव नियुक्त अध्यक्ष लायन संजय अग्रवाल ने कहा कि वे इंटरनेशनल एवं डिस्ट्रिक्ट से प्राप्त दिशा निर्देशों के साथ साथ सामाजिक सेवा कार्यों को प्राथमिकता के साथ करते हुए लायंस की गतिविधियों को नई दिशा देंगे। लायंस क्लब के नए सत्र 2025-26 की शुरुआत आज 1 जुलाई को डॉक्टर्स व सीए दिवस के अवसर पर अध्यक्ष संजय अग्रवाल की अगुवाई में लायंस क्लब द्वारा नगर के प्रमुख डॉक्टर्स एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट को शाल श्रीफल देकर सम्मानित करते हुए की गई। आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष लायन संजय अग्रवाल शिव अग्रवाल ऐडु लायन रामनारायण संटी सोनी लायन अनिल अग्रवाल लायन डॉ हितेश गबेल लायन सुन्दरमल चंदवानी लायन विनय कबूलपुरिया, सहित अनेक लायन उपस्थित थे।

Share This Article