एक सप्ताह से अँधेरे में डूबा गांव

साँप-बिच्छु के खतरे के साय में ग्रामीण रहने को मजबूर

Gupta Lochan
2 Min Read

जशपुरनगर। जिले का बगीचा विकासखंड के सुलेसा गाँव मे एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से सैकड़ों ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर है.स्थानीय विभाग में बिजली विभाग को इस बात की कई बार शिकायत दी है लेकिन विभाग इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा,विभाग की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा। सुलेसा पंचायत के पकरीटोली गांव में एक सप्ताह से ट्रांसफॉर्मर खराब हैं.जिससे गाँव का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है.किसानों के खेती और घरेलू कार्य प्रभावित हो रहा है.स्थानीय निवासी चंद्रदीप यादव ने बताया कि हमारा गांव पहाडिय़ों से घिरा हैं रात को अंधेरे में रहने को मजबूर है अभी बरसात के दिनों में साँप-बिच्छू काटने का खतरा बना हुआ हैं. विभाग को बताए एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी/कर्मचारी हमारी समस्या की गंभीरता से नही ले रहा है.जिसके चलते हमको भारी समस्या हो रही है। ग्रामीण कई बार अधिकारी को नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।उन्होंने कहा कि जल्द ही विभाग अपनी कुम्भकर्णीय नींद से नही जागा तो हम विभाग को जगाने आंदोलन/ धरना प्रदर्शन करेंगे। बिजली विभाग के अधिकारी सुमंत निराला का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर स्टॉक में नही था.अभी मंगाया गया है कल तक ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो जायेगा. कल उनके गाँव मे नया ट्रांसफॉर्मर लग जायेगा।

Share This Article