त्रिपल मर्डर का खुलासा: प्रेमी निकला कातिल

महिला और दो बच्चें की हत्या कर दफनाया था शव, जशपुर पुलिस ने रांची से किया गिरफ्तार

Gupta Lochan
2 Min Read

जशपुर। जिले में मां और बच्चों को मारकर रेत में दफनाने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी प्रमोद गिद्धी (26) और सुभद्रा ठाकुर (36) के बीच 2 साल से अफेयर था। लेकिन पिछले कुछ समय से प्रमोद उसके चरित्र पर शक करने लगा था। जिसके बाद उसने ये वारदात की।
मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है। 23 जून को आरोपी प्रमोद गिद्धी ने महिला, उसके 14 साल की बेटी और 6 साल के बेटे को बेल्ट से गला घोंटकर मारा। इसके बाद तीनों शवों को उतियाल नदी किनारे रेत में दबा दिया था। बताया जा गिरफ्तारी से पहले आरोपी ने पछतावे में जहर खा लिया था। लेकिन समय रहते इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। वहीं, सुभद्रा ठाकुर शादी के कुछ सालों बाद से पति से अलग रह रही थी।
आरोपी बोला सुभद्रा को मैं पसंद करता था। हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। शक होने के बाद मैं बोला कि किसी को पसंद करती हो तो मुझे छोडक़र चले जाओ। तब उसने दोबारा ऐसी नहीं करने की बात कही। नहर साइड मिलने बुलाया था। जंगल में हम लोग मिले और बात कर रहे थे, तभी लड़ाई हो गया। वहां पर मैं अंग्रेजी शराब ज्यादा पी लिया था। गुस्से में आकर मार दिया। पहले बेल्ट से गला दबाया, फिर रेत से ढक दिया। बच्चे रो रहे थे, अनाथ हो जाएंगे इसलिए उन्हें भी मार दिया। बाद में डर के मारे मैं भी जहर खा लिया।
72 घंटे में पकड़ाया आरोपी
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया और अपना मोबाइल बंद कर दक्षिण भारत भागने की योजना बना रहा था। मामले का पता तब चला जब किसी दूसरे युवक ने नशे में आकर इस हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो घंटे की खोजबीन के बाद तीनों शव बरामद किए। पांच पुलिस टीमों ने 72 घंटे के अंदर आरोपी को रांची से गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article