हाथी से वृद्ध महिला को बचाने वनकर्मी का सराहनीय प्रयास

गोद में उठाकर सुरक्षित स्थान पर ले आए

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। वन मंडल धरमजयगढ़ के लैलूंगा सबडिवीजन अंर्तगत कापू में वन अमला ने सराहनीय प्रयास किया। बताया जा रहा है कि आज अलोला परिसर में हाथी की मौजूदगी हुई। जिस पर वन अमला लगातार निगरानी कर रहा था। तभी पता चला कि छेना पतरा जंगल के किनारे एक झोपड़ी में एक वृद्ध महिला जो चलने में पूरी तरह असमर्थ थी और उसके झोपड़ी से करीब 50 मीटर की दूरी पर दो दंतैल हाथी विचरण कर रहे हैं। ऐसे में इसकी जानकारी जब हाथी निगरानी दल को लगी तो वनकर्मी वहां पहुंचे और निगरानी दल के द्वारा वृद्ध महिला को उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए। विभाग के ऐसे कार्यों की आसपास में काफी सराहना की जा रही है।

Share This Article