क्लिक सेफ कार्यक्रम के तीसरे चरण का किया गया समापन

प्रशिक्षक सहित 120 वालेंटियर ने अपने अनुभव को साझा किया

Gupta Lochan
3 Min Read

जशपुरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के मार्गदर्शन में, पुलिस विभाग और यूनिसेफ के संयुक्त प्रयास से क्लिक सेफ कार्यक्रम की शुरुआत विगत 23 जून को कलेक्टोरेट परिसर के मंत्रणा हॉल में की गई। 03 दिनों तक कार्यक्रम आयोजित होने के पश्चात् आज कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स सहित लगभग 120 वालेंटियर ने सायबर जागरूकता पर अपने अनुभव/जानकारी साझा किये तथा जिले के पुलिस अधि./कर्मचारियों को भी जानकारियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस में पुलिस विभाग के अधि./कर्मचारी को प्रशिक्षित किया गया, दूसरे दिवस में पुलिस और वालेंटियर (योद्धा) को प्रशिक्षित किया गया, तीसरे दिवस में पुलिस और वालेंटियर (योद्धा) मिलकर फील्ड में जाकर जागरूकता अभियान की शुरूआत किया गया। कालेज की छात्रा सुश्री तेजल भगत गांव के 25 बच्चों का ग्रुप बनाकर जागरूक कर रही है।
क्लिक सेफ कार्यक्रम के तहत् 120 वालेंटियर ने फील्ड विजीट में बाम्हनपुरा के आश्रित ग्राम बस्ता को चुना और वहां जाकर स्थानीय ग्रामीणों से सायबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण बिन्दुओं जैसे- पासवर्ड प्रबंधन, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, आनलाईन खतरों से बचाव पर विस्तृत चर्चा कर सुरक्षित रहने के उपाय बताये गये। इस दौरान रक्षित निरीक्षक श्री अमरजीत खूंटे, एनएसएस के अधिकारीगण, ग्राम सरपंच एवं षिक्षकगण उपस्थित रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने उपस्थित वालेंटियर को ‘योद्धा’ की संज्ञा देकर समाज हित में लगातार कार्य करने हेतु अपील किया गया। यह प्रशिक्षण समाज के भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है, इस कार्यक्रम का उद्देष्य हमारे समाज के भविष्य हमारे बच्चों को डिजीटल युग में सुरक्षित रखने के लिये आवष्यक जागरूकता और कौषल प्रदान करना था। पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम में यूनिसेफ को सम्मिलित होने पर आभार व्यक्त किया गया, साथ ही सभी प्रषिक्षकों एवं वालेंटियर ने अपने ज्ञान एवं अनुभव साझा किये, इससे यह अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक हो गया। सामुहिक प्रयासों से हम सब मिलकर समाज को बेहतर और सुरक्षित बना सकते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष अपील किया गया कि उक्त कार्यक्रम से प्राप्त ज्ञान को अपने समुदाय और परिवारों के बीच अवष्य साझा करें। आपकी जागरूकता से न केवल आपका बल्कि आपके आस-पास के बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित रहेगा। यह कार्यक्रम केवल एक शुरूआत है, हमें इस दिशा में निरंतर कार्य करना होगा ताकि हमारे आने वाली पीढ़ी सायबर खतरों से पूरी तरह सुरक्षित रहे। उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शषि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, वाईएलएसी की मास्टर ट्रेनर्स सुश्री सुभ्रा झा, मास्टर ट्रेनर दीपांषु, रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे, यूनीसेफ के जिला समन्वयक श्री तेजराम सारथी, शिक्षकगण श्री महेन्द्र राम, श्री अनिल कुमार गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे,

Share This Article