गिट्टी से भरी ट्रैक्टर बेकाबू होकर खेत में पलटी

दबने से दो श्रमिकों की मौके पर हुई मौत

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़। ट्राली में गिट्टी-सीमेंट लोड कर ट्रैक्टर मालिक ने तेज एवं लपरवाही पूर्वक लेकर जा रहा था, इस दौरान सिसिरिंगा घाटी के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई, इससे ट्राली में सवार दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच कर श्रमिकों के शव को अस्पताल भेजते हुए, मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिसरिंगा घाटी के पास रविवार की दोपहर में ग्राम गणेशपुर निवासी परमेश्वर यादव अपनी ट्रैक्टर-ट्राली में गिट्टी, सीमेंट लोड करने के लिए ग्राम सजवारी-गणेशपुर निवासी राजू टोप्पो पिता स्व. बजरू टोप्पो (54 वर्ष) और संदीप बड़ा पिता मार्कुस बड़ा (32 वर्ष) निवासी ग्राम कया थाना घरघोड़ा को लेकर गया था, जहां दोनों श्रमिकों ने ट्राली में गिट्टी व सीमेंट को लेकर कर ट्राली के ऊपर बैटे थे और ट्रैक्टर मालिक परमेश्वर यादव खुद ट्रैक्टर को तेज गति से चलाते हुए पत्थलगांव की ओर जा रहा था, इस दौरान सिसरिंगा घाटी के पास पहुंचा था तो मोड़ में ट्रैक्टर की गति अधिक तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे उतर कर खेत में पलट गई, इससे दोनों श्रमिक गिट्टी और सीमेंट में ही दब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों श्रमिकों को धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल भेजी, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर मृतकों के परिजनों के आने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सांैंप दिया है। वहीं पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है।
तेज गति के चलते हुआ हादसा
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि सिसरिंगा घाटी में ढलान व अत्यधिक मोड़ होने के बावजूद ट्रैक्टर चालक तेज गति से चलाते हुए जा रहा था, इस दौरान मोड़ में पहुंचा तो ट्रैक्टर को मोड़ नहीं पाया, इससे ट्रैक्टर बेकाबू होकर खेत में उतर कर पलट गया, जिससे उसमें दबने से दो श्रमिकों की मौत हो गई है।
ट्रैक्टर-ट्राली में गिट्टी-सीमेंट लोड कर ट्रैक्टर मालिक ही खुद चलाते हुए पत्थलगांव की ओर जा रहा था, इस दौरान अनियंत्रित होकर पलटने से दो श्रमिकों की मौत हो गई है। चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
कमला पुसाम, टीआई, धरमजयगढ़

Share This Article