मुख्यमंत्री साय राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे

दुलदुला, कुनकुरी, तपकरा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे, विकास कार्यों की सौगात जशपुर वासियों को मिलेगी, कुनकुरी के नवनिर्मित सद्भावना भवन का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री

Gupta Lochan
1 Min Read

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जशपुर में आयोजित राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी जशपुर वासियों को मिलेगा।
मुख्यमंत्री साय जशपुर में नालंदा परिसर का करेंगे भूमिपूजन
दुलदुला विकास खंड में भूमि पूजन, लोकार्पण, कुनकुरी विकासखंड के गिनाबहार में स्वास्थ्य विभाग के मातृ और शिशु अस्पताल का भूमि पूजन कुनकुरी विकासखंड के सलियाटोली में नालंदा परिसर के लिए भूमि पूजन और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री कुनकुरी के नवनिर्मित सद्भावना भवन का शुभारंभ सेन समाज (ठाकुर) समाज के सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे तत्पश्चात फरसाबहार विकासखंड के तपकरा के नया तहसील भवन का शुभारंभ और वन विभाग के चरण पादुका वितरण समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Share This Article