कोलता समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट

मां रामचंडी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने का दिया निमंत्रण

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़/लैलूंगा। सामाजिक एकता, संस्कृति और श्रद्धा के अद्भुत संगम का परिचय देते हुए कोलता समाज लैलूंगा के प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस आत्मीय भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने झगरपुर में निर्माणाधीन श्री मां रणेश्वर रामचंडी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री को सपरिवार आमंत्रित किया। यह ऐतिहासिक आयोजन आगामी 08 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। समाज की आस्था और समर्पण से निर्मित इस दिव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में श्री साय को शामिल होने का न्यौता सौंपा गया, जिसे उन्होंने सस्नेह स्वीकार करते हुए अपनी उपस्थिति का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री से मुलाकात और उनके सकारात्मक उत्तर से समाज के प्रतिनिधि अत्यंत उत्साहित और अभिभूत नजर आए। इस भेंट ने समाज और शासन के बीच आपसी समरसता एवं संवाद की एक सुंदर मिसाल पेश की। कोलता समाज की यह पहल न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकजुटता का भी सशक्त संदेश है।

Share This Article