अत्यधिक वर्षा के चलते टाटानगर-इतवारी रद्द

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़. विगत चार दिन से हो रही लगातार वर्ष के चलते टाटानगर स्टेशन में जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई है, जिसके चलते यात्री ट्रेनों का परिचालन रद्द होने से सफर करने वाले यात्रियों की दिक्कतें बढऩे लगी है।
उल्लेखनीय है कि विगत चार-पांच दिन से ओडि़सा सहित छत्तीगसढ़ में मानसून पूरी तरह से कव्हर कर लिया है। जिसके चलते लगातार कभी हल्की तो कभी तेज वारिश हो रही है। ऐसे में ओडिशा प्रांत में तेज बारिश के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के टाटानगर स्टेशन यार्ड में जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई, साथ ही पटरियों पर पानी भर जाने के कारण गुरुवार को टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस को रद्द कर दी गई है, इसके साथ ही रैक अनुपलब्धता के कारण 20 जून को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी, इससे अब टाटानगर जाने वाले व आने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा।

Share This Article