कुकुर्दा सबस्टेशन की बिजली आंखमिचौली से उपभोक्ता परेशान

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। बिजली की आंख मिचौली से कुकुर्दा व आसपास के नवापारा ,डिपापरा,छुहिपॉली सहित अन्य जगहों के लोग परेशान हैं, क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बिजली का आना-जाना लगा हुआ है, पिछले कई दिनों से उमस वाली गर्मी पड़ रही है, रविवार को हल्की बारिश होने के बाद से ही कुकुर्दा सब स्टेशन से लगे आस पास के जगहों पर बिजली विभाग की लापरवाही से किसानों, विद्यार्थियों व ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की बार- बार बंद होना आमजन जीवन व बिजली पर आधारित उद्योग धन्धे प्रभावित हो रहे है। एक सप्ताह से बनी अघोषित बिजली कटौती का यह आलम है कि मानो जैसे कोई लुका छिपी का खेल बना रखा हो। बिजली आने के बाद कब व कितने घंटे गायब हो जाए कोई निश्चितता नहीं है। बिजली के इस लुका छिपी से हर वर्ग आहत में है।
सब स्टेशन पहुंचकर उक्त बिजली बंद के संबंध में जानकारी लेनी चाही तो सब स्टेशन में उपस्थित बिजली कर्मचारियों द्वारा इंसुलेटर पंचर की बाद कही गई अब सवाल यह पैदा होती है कि जब दोपहर 3 बजे से बिजली फाल्ट है तो उसे ठीक करने हेतु बिजली कर्मचारी क्यों नहीं आए.? जबकि इस संबंध में जानकारी पूछी गई तो सबस्टेशन में उपस्थित कर्मचारी द्वारा गोल मोल जवाब दिया गया,बिजली विभाग की इस व्यवस्था से लोग परेशान हैं।

Share This Article