युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़. एक युवती ने अज्ञात कारण से अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। उक्त घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।
इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम देवगढ़ निवासी मंजू सारथी पिता सीताराम सारथी के परिजन विगत 14 जून को काम करने के लिए गए थे, इस दौरान युवती घर में अकेली थी, जिससे उसने अपने कमरे के म्यार में चुनी से फांसी लगा ली, कुछ देर बाद जब परिजन घर पहुंचे तो उसे फांसी पर लटकता देख घटना की सूचना पुलिस को दिया, इससे पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है, साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि मर्ग जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share This Article