कलेक्टर बंगला का घेराव करने देर रात पहुंचे शताधिक लोग

नगर निगम ने 295 मकान मालिकों को दिया था नोटिस, मरीन ड्राइव निर्माण पर फूटा गुस्सा

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। कयाघाट केलो तट पर मरीन ड्राइव का निर्माण होना है। जिसे लेकर नगर निगम ने कयाघाट क्षेत्र के 295 मकान मालिकों को नोटिस जारी किया था। 12 जून को इस नोटिस का अंतिम दिन था। इसके विरोध में शुक्रवार की रात बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कलेक्टर निवास का घेराव करने पहुंच गए।
जहां अभी रात में काफी संख्या में लोग कलेक्टर निवास का घेराव करने पहुंचे हैं। लोग नारेबाजी कर रहे और घर नहीं तोडऩे की मांग कर रहे। इससे पहले भी मोहल्लेवासी महापौर समेत निगम के अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर घर नहीं तोडऩे की मांग कर चुके हैं।
प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए अपने मकान न तोडऩे की मांग कर रहे हैं। इससे पहले भी मोहल्लेवासी महापौर समेत निगम के अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर घर नहीं तोडऩे की मांग कर चुके हैं। असमंजस की स्थिति और डर के माहौल के चलते इलाके के लोग अब सीधे कलेक्टर बंगले का घेराव के लिए पहुंच गए हैं।

Share This Article