अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक चालक की मौत

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। बीती रात एक नाबालिग अपनी बाइक से मामा घर जा रहा था, इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मारकर भाग गया, जिसको गंभीर हालत में अस्पताल लाते समय मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम गोर्रा निवासी रितेश बघेल पिता भानुप्रताप बघेल (17 वर्ष) गुरुवार की शाम को बाइक से अपने मामा के घर डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम तौली जा रहा था। इस दौरान करीब 9.45 बजे ग्राम तौली के मुख्य मार्ग पर पहुंचा था, तभी किसी अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे वह सडक़ में गिरा तो एक पैर पर चक्का चढ़ जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।
इस दौरान आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना गांव के सरपंच को दिया, जो डायल 112 को सूचना देकर उसे उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया। ऐसे में शुक्रवार को सुबह घटना की सूचना पर परिजनों के आने पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

Share This Article