दो बाइक में आमने-सामने टक्कर, एक नाबालिग की मौत, दो घायल

देर रात पंडरीपानी रोड में हुआ हादसा

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़। बीती रात तीन नाबालिग बाइक में सवार होकर होटल में खाना खाने के लिए रायगढ़ आ रहे थे, इस दौरान सामने से आ रही बाइक से इनकी टक्कर हो गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची तो एक की मौत हो गई तो वहीं दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसका उपचार जारी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम महापल्ली निवासी सुशील राठिया पिता स्व. रविंद्र राठिया (16 वर्ष) इंण्डएग्रो प्लांट में लेबर का काम करता था। ऐसे में शनिवार को उसका साप्ताहिक अवकाश होने के कारण शाम को अपने दोस्त हेमंत भुईया (17 वर्ष) और किशोर राठिया (साढ़े 17 वर्ष) के साथ तीनों ने प्लान बनाया कि आज रात रायगढ़ के होटल में खाना खाएंगे, जिससे तीनों रात करीब 9 बजे किशोर राठिया की बाइक क्रमांक सीजी-13 एएक्स 6488 में सवार होकर रायगढ़ आने के लिए निकले थे, इस दौरान पंडरीपानी के पास मुख्य मार्ग में पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे एक बाइक चालक से इनकी बाइक सामने से टकरा गई, जिससे तीनों बाइक समेत सडक़ में गिरकर घायल हो गए, वहीं सामने वाला बाइक चालक को कम चोट लगने पर उसने मौके से फरार हो गया। ऐसे में बाइक टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर देखे तो तीनों नाबालिग बेहोशी हालत में पड़े थे, इससे तत्काल इसकी सूचना चक्रधरनगर पुलिस को दी गई। जिससे पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही सुशील राठिया को मृत घोषित कर दिया, वहीं हेमंत और किशोर की हालत गंभीर थी, जिससे दोनों को तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां दोनों का उपचार जारी है। रविवार को चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

बुझ गया चिराग

मृतक के परिजनों ने बताया कि सुशील जब 10 साल का था तभी उसके पिता का देहांत हो गया था, तब उसकी मां ने मेहनत मजदूरी कर उसकी पालन-पोषण की थी, ऐसे में अब विगत दो साल से प्लांट में रोजी-मजदूरी करता था, जिससे अपनी मां और नानी का पालन-पोषण होता था, ऐसे में अब इसकी मौत हो जाने के बाद घर का चिराग तो बुझ ही गया, साथ ही अब उसके बुजुर्ग मां और नानी के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

Share This Article