सटोरिये युवकों के दु:साहस की पार हो रही पराकाष्ठा

खरसिया पुलिस ने रोका तो अपने साथियों को बुलवाकर पुलिस से की हाथापाई

Gupta Lochan
2 Min Read

खरसिया। नगर में इन दिनों अधिक धन कमाने की लालसा में सट्टा खिलाने वाले नवयुवकों की तादाद बढ़ती जा रही है सट्टा जहाँ एक ओर मोटी काली कमाई का जरिया बनता जा रहा है वहीं इससे प्राप्त तथा काली कमाई का धन इनके घमंड और इनके मंसूबों को सातवे आसमान पर पहुँचा रहा है, यही वह वजह है, कि 03 जून की देर रात राम जानकी मंदिर और गीता मंदिर के पास खरसिया पुलिस चौकी के पेट्रोलिंग में तैनात दो आरक्षकों के साथ इन युवकों ने खुलकर दु:साहस दिखाते हुए, अभद्र व्यवहार करते हुए हाथापाई तक कर दी, शायद यह इन सटोरिये युवकों की दु:साहस की पराकाष्ठा ही कही जाएगी। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में शांति व्यवस्था बनाए रखने असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खरसिया चौकी के पुलिसकर्मियों से अभद्रता और धक्का-मुक्की कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना की जानकारी के अनुसार पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान वाहन क्रमांक सीजी-13 बीबी-1111 को रोककर पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की कार में सवार अमन नथानी आवेश में आकर पुलिस कर्मियों से विवाद करने लगा उसने गुस्से में कहा मेरी गाड़ी को कैसे रोक दिए और तत्काल फोन करके अपने तीन अन्य साथियों को मिथलेश नथानी, कुशल नथानी और मनोज नथानी को मौके पर बुला लिया सभी एक राय होकर पुलिस कर्मियों से अभद्र व्यवहार करते हुए धक्का मुक्ति करने लगे जिससे शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। घटना के संबंध में पेट्रोलिंग में तैनात आरक्षक ने पुलिस चौकी में आवेदन प्रस्तुत किया, जिसे गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल कानूनी कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों अमन नथानी, मिथलेश नथानी, कुशल नथानी और मनोज नथानी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 303/2025 के तहत धारा 221, 121(1), 132, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है।

Share This Article