जानकी कॉलेज ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान

तम्बाकू एवं तम्बाकू से बने उत्पाद का उपयोग नहीं करने हेतु संकल्प व शपथ दिलाई

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ रासेयो प्रकोष्ठ के दिशा निर्देशानुसार तथा जानकी कॉलेज  ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन शिरीष सारडा डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल के संरक्षण, प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी मयंक शीतल डनसेना के  नेतृत्व में आज 31 मई को अन्तर्राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन शिरीष सारडा ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के व्यापक प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया। डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ने तम्बाकू का उपयोग नहीं करने हेतु प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को तंबाकू के प्रति सचेत एवं जागरूक करने की आवश्यकता हैं। प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने तम्बाकू निषेध हेतु स्टाफ सहित रासेयो एवं अन्य छात्र छात्राओं को शपथ एवं संकल्प दिलाई  तथा तम्बाकू के उपयोग से होने वाली स्वास्थ्य गत परेशानी उत्पन्न रोगों एवं आर्थिक  हानि से अवगत कराते हुए उपयोग न करने हेतु जागरूक किया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी स्टॉफ एवं रासेयो के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Share This Article