गुणवत्ताविहिन सडक़ निर्माण को देख बिफरे निगम आयुक्त

तकनिकी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, ठेकेदार की लगाई क्लास

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़। शहर में बरसों बाद नगर निगम के माध्यम से शहर की प्रमुख सडक़ों के साथ ही विभिन्न वार्डो में डामरीकरण का काम चल रहा है, लेकिन सडक़ निर्माण कार्य का नगर निगम की ओर से कोई मॉनिटरिंग नहीं की जा रही है औऱ न ही कोई अधिकारी या इंजीनियर निर्माणाधीन स्थल पर मौजूद रहता है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे निगम आयुक्त ने प्रारंभिक निरीक्षण करने के बाद संबंधित ठेकेदार की जमकर क्लास ली। साथ ही पूरी गुणवत्ता के साथ काम करने के निर्देश दिए।
जिसके चलते ठेकेदार द्वारा मनमानी ढंग से ठुक पालिस कार्य किया जा रहा है,पूर्व में भी सडक़ निर्माण में अनियमितता बरते जाने की शिकायत मिली थी, इसी कड़ी में शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 30 के बाजीराव पारा में सडक़ निर्माण कार्य किया जा रहा है, सडक़ निर्माण के दौरान स्थानीय निवासियों ने निर्माण कार्य पर सवाल खडे करते हुए जब सडक़ की थिकनेस देखी तो काफी कम दिखी, इस पर तत्काल वार्ड पार्षद मुक्तिनाथ बबुआ से उन्होंने शिकायत की वार्डवासियो की शिकायत पर पार्षद मौके पर पंहुचे औऱ क्षेत्रवासियो की शिकायत सही पाये जाने पर ठेकेदार को निर्माण कार्य में सुधार लाने कहा, यहाँ आपको बता दें कि पार्षद के कहने पर एक लेयर औऱ चढ़ाया गया, इधर निर्माण में गड़बड़ी की जानकारी मिलने पर निगम आयुक्त ब्रजेश क्षत्रिय तकनिकी टीम के साथ मौके पर पंहुचे औऱ जांच करवाई तो डामर की मात्रा तो सही निकली लेकिन एक लेयर औऱ डालने के बावजूद मोटाई में कमी पायी गयी। तकनीकि टीम के साथ प्रारंभिक जांच उपरांत निगम आयुक्त ने संबंधित ठेकेदार को फटकार लगाते हुए कहा कि सडक़ निर्माण के कार्य में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरी गुणवत्ता के साथ निर्माण होना चाहिए अगर ऐसा नही हुआ तो ठेकेदार पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
गौरतलब है कि नगर निगम के लोक कर्म प्रभारी मुक्तिनाथ ही है औऱ उन्ही के वार्ड में बिना गुणवत्ता के सडक़ निर्माण किया जा रहा था जिसको लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी एक बड़ा सवाल है।

Share This Article