हनुमान मंदिर तोडऩे पर बवाल, पुलिस से झूमाझटकी

भडक़े हिंदू संगठन ने भी चर्च का तोड़ा क्रॉस, भगवा गमछे को झंडा बनाकर लगाया

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़। जिले में बुधवार को भगवान हनुमान की प्रतिमा स्थापित करने के लिए बनाए गए मंदिर को तोडऩे पर बवाल हो गया। हिंदू संगठन के लोगों ने चर्च के क्रॉस को तोडक़र वहां भगवा गमछा का झंडा लगा दिया है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक नाराज हिन्दू संगठन और क्रिश्चियन समाज के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। इस दौरान इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। समझाइश के दौरान हिन्दू संगठन के लोगों के बीच झड़प भी हो गई।
दरअसल, भाटनपाली गांव में बुधवार की सुबह ग्रामीणों को गांव में हनुमान मंदिर टूटा मिला। जैसे ही इसकी खबर गांव में फैली, तो लोगों की भीड़ इक_ा हो गई। मामले की सूचना पुलिस और हिन्दू संगठन को भी दी गई, जिस पर हिन्दू संगठन के लोगों ने घटना स्थल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।
हिन्दू संगठन के लोगों ने हंगामा करते हुए चर्च में लगे क्रॉस को तोड़ दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान पुलिस और हिन्दू संगठन के लोगों के बीच झड़प हो गई। पुलिस सभी को समझाइश देने में लगी रही। लंबे समय बाद हंगामा शांत हुआ। बताया जा रहा है कि, मंदिर के ठीक सामने एक चर्च है, इसलिए हिंदू संगठन ने उन्हीं पर मंदिर को नुकसान पहुंचाने आरोप लगाया। इस दौरान एसडीएम मौके पर आए, तो एसडीएम ने बताया कि पट्टे की जमीन पर चर्च बना है, जबकि पटवारी ने बताया कि जिस जमीन पर चर्च है, वो किसी रोहित शाह की जमीन है।
हंगामे के बारे में भाटनपाली के सरपंच जसकेतन झारिया का कहना है कि मंदिर का निर्माण निर्मल सारथी ने करवाया था, जब वे हिंदू थे। अस्वस्थता के कारण निर्मल ने धर्म परिवर्तन कर लिया था। उपचार सभा में शामिल होने के बाद उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया। निर्मल ने ही जेसीबी से मंदिर को ढहा दिया।
विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने बताया कि हमें गांववालों से सूचना मिली कि जेसीबी से मंदिर को तोड़ा जा रहा है। यहां पहुंचे तो मंदिर तोडऩे को लेकर गांव के लोगों में गुस्सा था। मंदिर के पास में ही अवैध चर्च है। चर्च वालों ने ही मंदिर को तोड़ा है।
मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा नहीं हुई है : सीएसपी
मामले में सीएसपी आकाश शुक्ला ने बताया कि, हनुमान जी के लिए बने मंदिर में प्रतिमा नहीं है। अभी मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा नहीं हुई है। फिलहाल, सभी को समझाइश देते हुए शांत कराया जा रहा है। पूछताछ के लिए पुलिस निर्मल को थाने लाई है।

Share This Article