सीएम साय के आगमन पर युवा कांग्रेस ने सुशासन तिहार का किया विरोध

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश पाण्डेय की अगुवाई में काली पट्टी पहन कर किया प्रदर्शन

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं के सुशासन त्यौहार को लेकर रायगढ़ आगमन पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश पाण्डेय की अगुवाई में कानून व्यवस्था को लेकर काली पट्टी पहन कर किया गया विरोध प्रदर्शन। मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं की सरकार पूरे प्रदेश में सुशासन त्यौहार मना रही है इसी क्रम में आज रायगढ़ आगमन मुख्यमंत्री जी का तय हुआ और जैसे ही मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी युवा नेताओं को पड़ी उन्होंने इस दौरे पर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम से कर दी राकेश पाण्डेय ने कहा कि कैसा सुशासन आम जनता परेशान है सरकारी ऑफिस में काम होने की जगह चक्कर लगाया जा रहा है भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ी हुई है खुलेआम गुंडागर्दी,गैंगवॉर मारपीट,रेप आम बात हो गई है इन्हीं सब मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाया जाएगा,ये प्रदेश और इस प्रदेश का कानून व्यवस्था आपसे नहीं संभल रहा है। युवा कार्यकर्ता सुबह से ही पार्टी दफ्तर स्टेशन चौक में जमा होने लगे और जोरदार बारिश भी कार्यकर्ताओं के मनोबल को नहीं हिला सकी, भारी पुलिस बल की तैनाती के बाद भी युवा नारेबाजी करते हुए निकल गए और सरकार को अपना संदेश देने में सफल हुए, रास्ते में पुलिस ने बलपूर्वक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी कर ली ऐन एस यू आई के जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन भी अपनी पूरी टीम के साथ इस प्रदर्शन में सक्रिय रहे। इस दौरान जिला अध्यक्ष द्व्य अनिल शुक्ला,नागेंद्र नेगी, शाखा यादव, दयाराम धुर्वे, संजय देवांगन,विकास शर्मा,विकास ठेठवार,सौरभ अग्रवाल,अनुराग गुप्ता, विनोद महेश, मुरारी भट्ट,रितेश शर्मा,नितिन शर्मा, घनश्याम अग्रवाल, गौरव साव, दीपक इज़ारदार, कौशल मेत्री, सीबटेन, मनीष गुप्ता, असदुल्ला,मीनू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article