कोयला लोड बेकाबू ट्रेलर एनएच पर पलटा

बाल-बाल बचा चालक, सडक़ में कोयला बिखरने से रहा जाम की स्थिति

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़। एक ट्रेलर चालक वाहन में कोयला लोड कर तेज एवं लापरवाही पूर्वक एनएच-49 से जा रहा था, इस दौरान अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर बीच सडक़ में पलट जाने से उसमें लोड कोयला सडक़ में फैल गया, जिससे कई घंटे तक यह मार्ग जाम सा हो गया था।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह करीब 6 बजे नेशनल हाईवे 49 से ट्रेलर क्रमांक सीजी-13 बीए-1732 के चालक ने कोयला लोड कर आ रहा था, इस दौरान ग्राम चपले के पास लक्की फेब्रीकेशन एंड स्टील वर्क दुकान के पास पहुंचा तो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे चालक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डीवाइडर को तोड़ते हुए बीच सडक़ में पलट गई, इससे वाहन में लोड सारा कोयला सडक़ में फैल गया, साथ ही वाहन भी बीच सडक़ में पलटने से एक तरफ का रास्ता पूरी तरह से बाधित हो गया। ऐसे में आसपास के लोगों ने देखा तो तत्काल इसकी सूचना खरसिया पुलिस को दिया, जिससे पुलिस मौके पर पहुंच कर वाहन से चालक को बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए खरसिया अस्पताल भेजा गया, बताया जा रहा है कि वाहन चालक को हल्क चोट आई है, साथ ही शराब के नशे में होने के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं बताया जा रहा है कि सुबह के समय होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन बहुत कम था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घंटों बाद रास्ता हुआ क्लीयर
खरसिया थाना प्रभारी राजेश जांगडे ने बताया कि कोयला लोड ट्रेलर पलटने से उसका कोयला पूरी सडक़ में फैल गया था, ऐसे में चालक को अस्पताल भेजने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सडक़ से हटाने का काम शुरू किया गया, और कुछ ही घंटे में कोयला वह दुर्घटना ग्रस्त वाहन को सडक़ से हटाया गया, जिसके बाद वाहनों का आना-जाना शुरू हो गया है। गनिमत यह थी कि उस समय कोई और वाहन नहीं गुजर रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।ं

Share This Article