ग्राहक सेवा केंद्र में अवैध टिकट बनाने युवक गिरफ्तार

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़. ग्राहक सेवा केंद्र के आड़ में एक युवक अवैध रूप से रेलवे टिकट बना रहा था, जिसकी सूचना पर आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया है, साथ ही उसके कब्जे से 14 नग पुराना टिकट जब्त करते हुए कार्रवाई किया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ आरपीएफ पोस्ट प्रभारी कुलदीप कुमार को मुखबीर से सूचना मिली कि पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम तुमीडीह में ग्राहक सेवा केंद्र के आड़ में एक युवक पर्सनल आईडी से रेलवे टिकट बना रहा है। जिसे कार्रवाई करने के लिए उप निरीक्षक संजय कुमार एस को निर्देशित किए जाने पर उनके द्वारा हमराह स्टाप के साथ छापामार कार्रवाई करते हुए भोई कंप्यूटर एवं ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक शुक्रजीत भोई पिता आनंदराम भोई (29 वर्ष) से पूछताछ किए जाने पर पता चला कि उसने पर्सनल यूजर आईडी से टिकट बनाता है, जिससे नोटिस जारी करते हुए उसका इलेक्ट्रानिक सामानों की जांच की गई। जिसमें पाया गया कि शुक्राजीत भोई अपने लैपटाप से टिकट बनाता है, साथ ही उसने 14 नग टिकट बनाया था, जिसकी कीमत लगभग 7971.25 रुपए पाया गया। ऐसे में दुकान संचालक ने बताया कि विगत दो सालों से उसने रेलवे टिकट बनाने का काम कर रहा था और प्रत्येक टिकट पर ग्राहकों से 30 रुपए अतिरिक्त चार्ज भी लेता था। ऐसे में मामला रेल ई-टिकटों के अवैध व्यापार करना पाये जाने पर दुकान संचालक शुक्रजीत भोई का अपराध स्वीकार करने पर 14 नग रेल ई-टिकट तथा सुसंगत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त किया गय है तथा आरोपी के खिलाफ धारा – 143 रेलवे अधिनियम 1989 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई, जिससे जमानत पर छोड़ते हुए बिलासपुर कोर्ट में मामला भेजा गया है।

Share This Article