एचएसआरपी नंबर लगवाने लगेंगे शिविर

हाई सिक्यूरटी नम्बर प्लेट के लिये आरआर एनर्जी व सिंघल स्टील में शिविर का आयोजन, वाहन मालिक आरसी बुक व आधार कार्ड से कर सकते हैं आवेदन

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। जिले मे जितने भी पंजीकृत वाहन है वे नये नम्बर प्लेट के लिए सीजी ट्रांसपोर्ट कि वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। वहीं परिवहन विभाग उद्योगिक क्षेत्रों में बकायदा शिविर लगाकर इस योजना को अमलीजामा पहनाने में जुटा हुआ है।
इस संबंध में जिला परिवहन् अधिकारी अमित कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि 2019 से पूर्व पंजीकृत वाहन में एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाये जाने हेतु कल मंगलवार 20 मई को आर आर एनर्जी गढ़उमरिया तथा सिंघल स्टील पावर लिमिटेड तराईमाल रायगढ़ में शिविर का आयोजन किया जा रहा है जहाँ एचएसआरपी नंबर प्लेट हेतु आवेदन किया जाएगा। आसपास के गावों मे निवासरत ग्रामीण भी अपने कागजात लेकर पहुंचे और अपने वाहनों मे लगे नम्बर प्लेट के लिए आवेदन कर अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेवे।
परिवहन् अधिकारी श्री कश्यप के अनुसार हाई सिक्यूरटी नम्बर प्लेट के लिए शहर के वाहन मालिक आधार कार्ड और अपने वाहन की आरसी बुक की फोटोकापी लेकर जिला परिवहन कार्यालय मिनी स्टेडियम तहसील कार्यालय के सामने आकर वहा बनाये गये डेस्क मे अपना आवेदन निर्धारित शुल्क जमा कर सकते है।

Share This Article