रायगढ़ स्टेडियम में आज लगेगा समाधान शिविर

वार्ड क्रमांक 21, 22, 23, 24, 47 एवं 48 के रहवासी ले सकेंगे भाग

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। सुशासन तिहार अंतर्गत मिले आवेदनों का निराकरण तृतीय चरण में आयोजित शिविर में किया जा रहा है। जिसमें सोमवार को सुबह 10.00 बजे से रायगढ़ स्टेडियम में शिविर के माध्यम से आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शासन द्वारा सुशाासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इससे सुशासन तिहार का प्रथम चरण अप्रैल से शुरू हुआ है, जिसमें निगम के सभी 48 वार्ड के निवासियों से शासन की योजनाओं एवं निगम अंतर्गत सेवाएं, सुविधाओं के लिए आवेदन प्राप्त करने शिविर आयोजित कर हितग्राहियों से आवेदन लिया गया। इस दौरान सुशासन तिहार के प्रथम चरण में सभी शिविर में मिले आवेदनों को ऑनलाइन अपलोड किया गया। इसके बाद द्वितीय चरण में विभाग प्रमुख को निराकरण करने के लिए आवेदनों को प्रेषित किया गया। इसी तरह तृतीय चरण में शिविर आयोजित कर हितग्राहियों को उनके आवेदन पर किए गए निराकरण की जानकारी दी जा रही है। जिसमें 19 मई सोमवार को सुबह 10.00 बजे से रायगढ़ स्टेडियम में समाधान शिविर का आयोजन होगा। शिविर में वार्ड क्रमांक 21, 22, 23, 24, 47 एवं 48 के हितग्राहियों से मिले आवेदनों का निराकरण की जानकारी दी जाएगी। शिविर में ऐसे हितग्राही जिन्होंने शासन की योजनाओं एवं निगम से संबंधित सेवाएं व सुविधाओं के लिए आवेदन नहीं किया था, वे समाधान शिविर में आवेदन भी कर सकते हैं।

Share This Article