पति-पत्नी की मिली जंगल में लाश

महिला की गला घोंटकर हत्या कर खुद के फांसी लगाने की आशंका

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। पति-पत्नी की लाश जंगल के पास मिली है। आशंका जताई जा रही है कि पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि, अभी तक घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के स्केनिया प्लांट के पीछे तालाब के पास एक महिला की पेड़ के नीचे पड़ी हुई लाश मिली तो वहीं पेड़ पर एक व्यक्ति की लाश फांसी पर लटकते मिली। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा तत्काल उक्ताशय की जानकारी पूंजीपथरा पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राकेश मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू कर दी। बताया जाता है कि मृतक पति-पत्नि है और वह ग्राम घरघोड़ी के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान दीपक यादव और उसकी पत्नी लक्ष्मी यादव के रूप में हुई है। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका था कि पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। हालांकि मौका मुआयना से प्रथम दृष्टया यही प्रतीत होता है कि पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। हालांकि पूंजीपथरा पुलिस इसके अलावा अन्य और बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल कर रही है। इस मामले में फारेंसिक टीम व डाग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया है, ताकि घटना की तह तक पहुंचा जा सके। फिल हाल इस मामले में पुलिस सिर्फ इतना कह रही है कि मामले की जांच की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। चूकि घटना शाम 6 बजे की है इसलिए पोस्टमार्टम कल सुबह किया जाएगा। जिससे और भी जानकारी खुलकर सामने आ सकेगी।

Share This Article