सेंट जॉन्स इंग्लिश स्कूल खरसिया का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट रहा शानदार

शिवम पटेल ने 12वीं एवं कुणाल पटेल ने दसवीं में किया स्कूल टॉप

Gupta Lochan
1 Min Read

खरसिया। सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल खरसिया का दसवीं एवं बारहवीं का सीबीएसई रिजल्ट शानदार रहा कक्षा 12वीं में 98 प्रतिशत बच्चों ने सफलता प्राप्त की वही कक्षा दसवीं में 91 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की 12वीं में शिवम पटेल ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया एवं द्वितीय स्थान पर हितेश कुमार बोहिदार 93 प्रतिशत तृतीय स्थान पर चंचल सचदेव 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया वहीं कक्षा दसवीं में कुणाल पटेल ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया एवं द्वितीय स्थान पर धवल कुमार गुप्ता रहे जिन्होंने 88.8 प्रतिशत एवं तृतीय स्थान पर हिमांशु वर्मा 87.2 अनाया अग्रवाल शौर्य साहू ने 86.6 अंक प्राप्त कर अपने स्कूल एवं माता-पिता तथा खरसिया शहर का नाम रोशन किया सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य फादर सुरेश टोप्पो सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की भविष्य में आगे भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त करने की लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल के शानदार रिजल्ट के लिए सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को उनकी मेहनत के लिए सम्मानित किया गया।

Share This Article