ट्रक से 15 लाख रुपये की सरई लकड़ी जप्त

रात के अंधेरे में की जा रही थी तस्करी, वन विभाग उडनदस्ता की कार्रवाई

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। जिले में इन दिनों लकड़ी तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार को वन विभाग के उडऩदस्ते ने सरई ल_ों से भरा एक ट्रक पकड़ा। यह कार्रवाई घरघोड़ा और तमनार रेंज की सीमा पर की गई।
जानकारी के मुताबिक, उडऩदस्ता दल को मुखबिर से सूचना मिली कि छहडोरिया क्षेत्र में एक ट्रक अवैध सरई के ल_े की तस्करी होने वाली है। जिसके बाद उडऩ दस्ता प्रभारी योगेन्द्र गंडेचा, सहायक उडऩ दस्ता दल प्रभारी संदीप नामदेव, दाताराम उरांव ने पूरे क्षेत्र में छानबीन शुरू की। पता चला कि छहडोरिया क्षेत्र के ईंट भ_ा के गोदाम के पास ट्रक को छिपा दिया गया है। शाम को करीब 5 बजे उडऩदस्ता दल को ट्रक मिल गया। वन विभाग ने ट्रक ड्राइवर जबीर खान (26) और खालासी शेर खान (19) निवासी झारखंड के गढ़वा जिले को धरदबोचा। पूछताछ में पता चला कि, ट्रक गढ़वा के किसी एनडी अफरोज खान का है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर ट्रक को जब्त कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि, पूरा ट्रक सरई के ल_े से भरा हुआ है। इसमें करीब 24 से 25 घन मीटर लकड़ी है। जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। ट्रक को लोड कर लिया गया था, फिर रात के अंधेरे में तस्करी की जाती।
वन विभाग के उडऩदस्ता टीम ने डेढ़ महीने में यह चौथी बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें घरघोड़ा, जामटिकरा रायगढ़, सामारूमा के जंगल और छहडोरिया की कार्रवाई शामिल है। बताया जा रहा है कि, सभी मामले में काफी मात्रा में अवैध लकड़ी पकड़ाया है।
रेंज कार्यालय को सौंपा जाएगा केस
इस मामले में उडऩदस्ता दल प्रभारी योगेन्द्र गंडेचा ने बताया कि, छहडोरिया में अवैध सरई ल_ा लोड एक ट्रक को पकड़ा गया है। घरघोड़ा और तमनार की सीमा पर यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। संबंधित रेंज कार्यालय को केस सौंपा जाएगा।

Share This Article