सुशासन त्यौहार नगर पालिका में शिविर लगाकर किया गया समस्याओं का समाधान

समस्या समाधान के साथ शासन की जनहितैषी योजनाओं की दी जानकारी - कमल गर्ग

Gupta Lochan
4 Min Read

खरसिया। सुशासन त्यौहार 2025 के अंतर्गत 8 से 11 अप्रैल तक आम जनता से सभी विभागों में आवेदन और शिकायतें ली गई थी में आवेदन एवं शिकायतों पर के समाधान के लिए 5 में से 31 में तक शहरों एवं ग्रामों में शिविर के माध्यम से इनका समाधान किया जा रहा है इसी के अंतर्गत आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रियंका वर्मा तहसीलदार लोमेश मिरी नायब तहसीलदार काजल अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग उपाध्यक्ष अवध नारायण बंटी सोनी वार्ड पार्षद मुख्य नगर पालिका अधिकारी विक्रण भगत जनपद उपाध्यक्ष हितेश गबेल मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल सभी विभागों के अधिकारीयों कर्मचारीयों एवं आम जनता की उपस्थिति में नगर पालिका परिषद खरसिया स्थित श्री दीनदयाल भवन में वार्ड क्रमांक 9 से 15 तक के आवेदन एवं शिकायतों का समाधान किया गया जिसमें नगर से लोक निर्माण विभाग विभाग को खरसिया शहर में रिंग रोड बनवाने बाबत एकमात्र आवेदन आनंद अग्रवाल का प्राप्त हुआ था जिस पर विभाग द्वारा प्रपोजल बनाकर 48 करोड रुपए का प्रपोजल बनाकर सरकार को प्रेषित किया गया है वहीं खाद्य विभाग को तीन आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे उनका समाधान किया गया नगर पालिका में 33 शिकायतें एवं विभिन्न मांगों के लिए 83 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें सभी मांगों और शिकायतों का निराकरण किया गया इनमें से एक मांग प्रक्रिया में है जिसका जल्द समाधान कर दिया जाएगा वहीं राजस्व विभाग में 41 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें 39 जमीन का पत्ता प्राप्त करने के लिए क्योंकि अभी सरकार की कोई भी योजना ऐसी नहीं चल रही है इसी इसे देखते हुए शिकायतों को छत्तीसगढ़ शासन को भेज दिया गया है अन्य दो मांगों को पूर्ण कर दिया गया वहीं महिला बाल विकास में तीन आवेदन प्राप्त हुए थे जिसका निराकरण कर दिया गया है वहीं शिक्षा विभाग को प्राप्त आवेदनों का निराकरण भी कर दिया गया है।
चार दिव्यांगजनों ट्राई साइकिल अन्य पात्र को आयुष्मान कार्ड राशन कार्ड जाति प्रमाण पत्र आवास किए गए प्रदान नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय के निर्देश पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ को विकसित प्रदेश बनाने सुशासन त्यौहार पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है आम जनता की छोटी-छोटी समस्याएं होती हैं एवं जानकारी के अभाव में शासन की योजनाओं का लाभ वह नहीं उठा पाते हैं आम नागरिकों की समस्याओं एवं शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आज 6 वार्डों के लिए समस्या समाधान शिविर लगाया गया था जिसमें चार दिव्यांग जनों को उनकी मांग के अनुसार ट्राई साइकिल प्रदान की गई आयुष्मान कार्ड राशन कार्ड जाति प्रमाण पत्र सहित उनके द्वारा की गई अनेकों मांगों का निराकरण किया गया साथ ही उनकी समस्याओं का भी तत्काल समाधान किया गया सभी विभागों द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई बाकी बचे वार्डो के लिए 20 में को शिविर लगाया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम प्रियंका वर्मा ने कहा कि राजस्व विभाग आपकी सभी समस्याओं को दूर करने के लिए हमेशा आपके साथ है, वही तहसीलदार लोमेश मिरी ने कहा कि आपके ऊपर कोई भी आपका विपत्ति आती है तो परिवार में असामायिक मृत्यु होने पर शान द्वारा 4 लाख रुपये दिए जाते हैं स्वयं उपस्थित होकर तहसील में आवेदन लगावे आपका कार्य एक सप्ताह में किया जाएगा किसी भी बिचौलियों के चक्कर में न फंसे।

Share This Article