अघोरेश्वर भगवान राम विधा मंदिर अंग्रेजी मीडियम के भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। अघोरेश्वर भगवान राम विधा मंदिर अंग्रेजी मीडियम स्कूल भवन हेतु निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। इसके पहले छात्रों के लिए यहां हिन्दी मीडियम की समुचित व्यवस्था थी आस पास के ग्रामीणों क्षेत्र में रहने वाले बच्चों के लिए अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा के तत्वाधान में संचालित भगवान राम अघोरेश्वर विद्या मंदिर उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने का जरिया बना हुआ है। पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के निर्देशन में इस संस्था के जरिए जीवन की मूलभूत आवश्यकता शिक्षा चिकित्सा मुहैय्या कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाते है। वर्तमान परिपेक्ष्य में लंबे समय से अंग्रेजी शिक्षा की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस वजह से पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम ने अंग्रेजी स्कूल की सहमति प्रदान की। उनकी सहमति के साथ स्कूल भवन का निर्माण तेजी से जारी है। भवन निर्माण की नींव रखी जा चुकी है। जैसे ही भवन बनाने की प्रक्रिया पूरी होगी यह स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली साधन विहीन जनता के बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु समर्पित किया जाएगा। अंग्रजी मीडियम स्कूल इस क्षेत्र के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।

Share This Article