हाथी के हमले से दो महिला की मौत

एक ग्रामीण भी गंभीर रूप से हुआ घायल, उपचार जारी

Gupta Lochan
4 Min Read

रायगढ़। बीती रात अलग-अलग मोहल्लें में दो महिलाएं गर्मी से परेशान होकर घर के बाहर सो रही थी, इस दौरान एक हाथी बस्ती में आ गया और महिलाओं को कुचलकर मौत के घाट उतर दिया, साथ ही एक ग्रामीण को भी घायल कर दिया, जिससे उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई की है। उक्त घटना लैलूंगा वनपरिक्षेत्र की है।
इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल के लैलूंगा रेंज में शनिवार को रात करीब 11 बजे एक हाथी जंगल से निकलकर लैलूंगा के गमेकेला गांव पहुंच गया, जहां उसने पहले तो खेत में लगे धान फसल को नुकसान पहुंचाया, उसके बाद आगे बढ़ते हुए बस्ती में प्रवेश कर गया, जहां भदरापारा मोहल्ला निवासी सुशीला यादव (30 वर्ष) अपने पति घसिया राम यादव के साथ खाना खाने के बाद घर के बाहर सो रही थी, साथ ही दोनों शराब के नशे में होने के कारण बेसुध पड़े थे, ऐसे में हाथी ने पहले तो इनके घर के दिवार को तोड़ा तो इनको कुछ पता नहीं चला, इसके बाद हाथी सुशीला पर हमला बोलते हुए उसके मौत के घाट उतार दिया, वहीं घटना को देख घसिया राम यादव भी वहां से भागा लेकिन मलवा में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, इधर घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों द्वारा शोर मचाए जाने पर हाथी वहां से निकला तो इसकी सूचना वन विभाग को देते हुए दोनों को ग्रामीणों ने उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही सुशीला यादव को मृत घोषित कर दिया वहीं उसके पति घसिया राम का उपचार जारी है।
वहीं ग्रामीणों के अनुसार जब हाथी के हमले के बाद शोर मचाया तो हाथी आगे बढ़ कर एक और घर के पास पहुंच गया, जहां घर के बाहर सो रही सुनीता लोहरा (45 वर्ष) पर ही हमला बोलते हुए उ से सुंड से उठाकर पटक दिया ससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई, साथ ही ग्रामीणों द्वारा काफी शोर मचाए जाने पर हाथी जंगल की ओर चला गया, जिसके बाद घायल सुनिता लोहरा को भी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इसको भी डाक्टरेां ने प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया। वहीं रविवार को वन विभाग व पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए मर्ग कायम कर पीएम उपरंात शव परिजनेां को सौंप दिया है।
ग्रामीणों में दहशत का माहौल
इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसके चलते रात में खाना खाने के बाद सभी लोग इन दिनों घर के बाहर ही सो रहे हैं। साथ ही गांव के आसपास खेती हुआ है, जिसके चलते अब हाथियों का आना-जाना शुरू होने से भय का माहौल बना गया है। साथ ही एक ही दिन में दो महिलाओं की मौत होने व एक ग्रामीण के घायल होने से अब ग्रामीण रतजगा करने पर मजबूर हो रहे हैं।
21 हाथियों का दल कर रहा विचरण
वहीं बताया जा रहा है कि इन दिनों लैलूंगा वन परिक्षेत्र में 21 हाथी का दल लुड़ेग पहाड़ व सलखिया की ओर विचरण कर रहे हैं। इससे वन विभाग द्वारा आसपास के गांव में लगातार मुनादी कर ग्रामीणों को सजग करते हुए यह भी हिदायत दिया जा रहा है कि कोई भी ग्रामीण जगल की ओर न जाए। इसके साथ ही रविवार को वन विभाग की तरफ से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए तात्कालिक सहायता राशि दी गई है।

Share This Article