नि:शुल्क नेत्र शिविर में 108 मरीज हुए लाभांवित

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। मानव सेवा के लिए समर्पित संस्था अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की बिहार राज्य स्थित जिगना शाखा औघड़ की मड़ई में 10 तारीख को आयोजित नेत्र जांच शिविर में नि:शुल्क जांच से 108 मरीजों को लाभ मिला। ये मरीज आस पास ग्रामीण क्षेत्र से आए थे ।अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र के अन्तर्गत अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केंद्र में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में डा• संदीप शर्मा द्वारा सेवाएं दी गई। इस शिविर में 96 मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया। वही 39 मरीजों को नेत्र सम्बन्धित ड्राप दिया गया। जांच के दौरान एक मरीज में मोतियाबिंद के लक्षण मिले।16 मरीजों का चश्मा प्रधान कार्यालय अघोर गुरू पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा बनने के लिए प्रेषित किया गया। अगले नेत्र शिविर में इनका वितरण किया जाएगा। हर माह की 10 तारीख 20 तारीख 30 तारीख को नि:शुल्क नेत्र शिविर जांच का आयोजन किया जाता है ।

Share This Article