केजीएच में शुरू हुई बिसी सुविधा, अब डाक्टरों को पेशी के लिए नहीं जाना पड़ेगा कोर्ट

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़. डाक्टरों को पेशी में कोर्ट न जाना पड़े इसको ध्यान में रखते हुए अब हाई कोर्ट द्वारा जिला अस्पताल में बिसी सुविधा चालू कराया गया है, जिसके लिए अब एलईडी टीवी व सिस्टम स्टाल कराया गया है। ताकि डाक्टर अस्पताल में मौजूद रहते हुए जज के सामने उपस्थिति दर्ज करा सके।
उल्लेखनीय है कि अभी तक एमएलसी केस के लिए विशेषज्ञों को हर हमेशा कोर्ट में उपस्थित होना पड़ता था, जिससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को परेशानी होती थी, इसको देखते हुए अब हाई कोर्ट से जिला अस्पताल में बिसी की सुविधा मुहैया कराया गया है, ऐसे में यह सिस्टम आने के बाद जिला अस्पताल में स्टाल कर लिया गया है, इससे अब डाक्टर अस्पताल में रहते हुए आसानी से कोर्ट में अपनी उपस्थित दर्ज करा रहे हैं। इस संबंध में अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि एक तो पहले से ही अस्पतालों में डाक्टरों की कमी है, ऊपर से कोर्ट जाना पड़ता था तो काफी दिक्कत होती थी, जिसको ध्यान में रखते हुए यह सुविधा को बुधवार से चालू कराया गया है। क्योंकि जिला अस्पताल में शहर सहित जिलेभर के एमएलसी केस आते हैं, जिसके चलते हर हमेशा डाक्टरों को पेशी में जाना पड़ता था। ऐसे में अब जिस डाक्टर का पेशी होगा, उसके लिए कोर्ट को लींक आएगा जिससे जूम एप के माध्यम से जुडकऱ जज के सामने अपनी उपस्थित दर्ज करा सकेंगे।
समय की होगी बचत
बताया जा रहा है कि अब डाक्टरों को सेसन कोर्ट, जिला कोर्ट व हाई कोर्ट में हर हमेशा पेशी में जाना पड़ता था, इससे अगर रायगढ़ कोर्ट में पेशी होता था तो एक दिन में काम हो जाता था, लेकिन हाई कोर्ट जाना पड़ता था तो काफी दिक्कत होती थी। ऐसे में अब सभी कोर्ट की पेशी अस्पताल में रहते हुए पूरी कर लेंगे, जिससे समय की बचत होने से मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।

Share This Article