ऑपरेशन सिंदूर ने मिटाया आतंकवाद का नासूर- जीवर्धन चौहान

मोदी सरकार ने आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिलाया

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। महापौर जीवर्धन चौहान ने देर रात भारतीय सेना द्वारा चलाए गए आपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा पाकिस्तान की सरपरस्ती में पल रहे आतंकी ठिकानों पर भारत ने स्ट्राइक की है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम देते हुए पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की गई है।
भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह मानते हुए यह हमला किया हैं। सीमा पार आतंक को कुचलने के लिए मोदी सरकार के प्रयासों को साहसिक बताते हुए महापौर ने कहा यह हमला पूरे विश्व के लिए सीधी चेतावनी है कि भारत अपनी जमीन पर आतंकी हमला करने वालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेगा। इस हमले ने मोदी सरकार के दृढ़ इरादे प्रमाणित कर दिखाया।
आतंकियों ने चाहे उड़ी पर हमला किया हो या पुलवामा में सैनिकों की जान ली हो या फिर पहलगाम में भारतीय महिलाओं का सिंदूर उजाडऩे का प्रयास किया गया हो मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक एयर स्ट्राइक और सिंदूर ऑपरेशन के जरिए करारा जवाब दिया है 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने कहा ‘मोदी को बोल देने की बात कही थी ’ और आज पूरे विश्व को मोदी जी ने बता दिया कि भारत जवाबी हमले में क्या कर सकता है आपरेशन सिंदूर ने यह प्रमाणित कर दिया कि भारत में एक मजबूत सरकार है और यह पाकिस्तान का समर्थन करने वालों के गाल पर एक तमाचा है।
भारतीय थल जल वायु सेना बधाई की पात्र है जिनके अदभुत समन्वय से यह ऑपरेशन सफल हो पाया। पहलगाम हमला भारत की आत्मा पर हमला है हमला करने वालों को कड़ी सजा मिलेगी। मोदी सरकार आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने में सक्षम भी है और संकल्पबद्ध भी है।

Share This Article