बेकाबू बाइक पेंड़ से टकराई, एक की मौत दूसरा घायल

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़। एक बाइक में दो लोग सवार होकर एमएसपी प्लांट में काम करने जा रहे थे, इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पेंड़ से टकरा गई, इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, इससे उपचार के दौरान एक की मौत हो गई तो दूसरे की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चक्रधरपुर-बंगुरसिया निवासी त्रिलोचन प्रधान पिता गिरधारी प्रधान (42 वर्ष) विगत कई साल से जामगांव स्थिति एमएसपी प्लांट में श्रमिक का काम करता था। इससे हर दिन अपनी बाइक से ही ड्यूटी जाता था। ऐसे में विगत 29 अप्रैल को सुबह करीब 7 बजे ड्यूटी के लिए निकल रहा था, इस दौरान उसका दोस्त लक्ष्मण पाव भी बोला कि वह भी उसके साथ जाएगा, इससे दोनों एक ही बाइक में सवार होकर प्लांट जाने के लिए निकल गए, इस दौरान त्रिलोचन प्रधान बाइक को तेज गति से चलाते हुए जा रहा था, इससे ग्राम घुमाबहल के पास मेन रोड में पहुंचा था कि मोड़ आने पर उसकी बाइक की गति कम नहीं होने से बाइक अनियंत्रित हो गई और सडक़ किनारे पेड़ से जाकर टकरा गई, इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना उसके परिजनों को दिया, इससे दोनों को उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया, जहां लक्ष्मण के सिर में गंभीर चोट होने से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन त्रिलोचन के हाथ-पैर व अंदरुनी चोट होने से उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा था, जहां गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यिानी रात करीब 1 बजे त्रिलोचन की मौत हो गई। घटना की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि त्रिलोचन व लक्ष्मण दोनों एमएसपी प्लांट में श्रमिक का काम करते थे, ऐसे में अब त्रिलोचन के मौत हो जाने से उसके परिवार के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है, क्योंकि वह घर में अकेला कमाने वाला था, साथ ही लक्ष्मण पाव की भी स्थिति गंभीर बनी है, हादसे के बाद से उसका उपचार रायपुर में चल रहा है।

Share This Article