वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजित हुआ भगवान परशुराम मंदिर

ब्राम्हण बटुकों का हुआ यज्ञोपवित संस्कार

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। मारवाड़ी ब्राम्हण महिला समिति की सक्रिय सदस्य श्रीमती मीना – मनोज शर्मा की अभिनव पहल से पहली बार भगवान परशुराम मंदिर में ब्राह्मण समाज के बटुकों का यज्ञोपवित संस्कार हुआ। सर्वप्रथम मंदिर परिसर में मंदिर के मुख्य पुजारी पं मिथिलेश शर्मा ने भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना कर यज्ञोपवित संस्कार का शुभारंभ किया। इसके पश्चात भगवान परशुराम के जयकारे से मंदिर गुंजायमान हो गया।
वैदिक परम्परा से हुआ यज्ञोपवित संस्कार
भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना व महाआरती के पश्चात पं संतोष शर्मा, पं अश्विनी शर्मा, पं महेश शर्मा, पं दुर्गेश दुबे, पं अशोक, पं सूरज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञोपवित संस्कार कार्यक्रम किया व पूरे विधि-विधान से बटुक आकाश शर्मा, उमाशंकर शर्मा, शैलेश शर्मा, अखिल शर्मा, हर्षित शर्मा का यज्ञोपवित संस्कार हुआ। इसके बाद सभी बटुकों ने समाज के सभी वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लिया और यज्ञोपवित संस्कार होने के बाद सभी बटुकजन अत्यंत ही हर्षित हुए। यज्ञोपवित संस्कार के पश्चात उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। वहीं ब्राह्मण समाज के लोगों ने श्रीमती मीना – मनोज शर्मा के इस अभिनव पहल की हृदय से सराहना की।
भावी पीढ़ी जानें सनातन महत्व
यज्ञोपवित संस्कार आयोजन की प्रमुख श्रीमती मीना – मनोज शर्मा ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह संस्कार केवल परंपरा नहीं, बल्कि बच्चों को धर्म, अनुशासन, ज्ञान और आत्मविकास की ओर अग्रसर करने का प्रथम कदम है। ब्राह्मण समाज हमेशा से ही वेद, ज्ञान, संस्कार और सेवा का प्रतीक रहा है। आज के समय में इन मूल्यों को आगे बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है।
इनकी रही उपस्थिति
यज्ञोपवित संस्कार कार्यक्रम में ब्राह्मण सेवा समिति से अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, सचिव टिंकू आदित्य शर्मा, कोषाध्यक्ष अरविंद, पूर्व अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा, बालमुकुंद शर्मा,विनोद शर्मा संस्कार पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शक व संपादक रामचन्द्र शर्मा, बलबीर शर्मा, सतीश शर्मा, मनोज शर्मा, सूरज शर्मा सुनील शर्मा, बबलू शर्मा, रितेश शर्मा, बालमुकुंद शर्मा, कमल शर्मा, गोपाल शर्मा व मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति की सभी सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही।

Share This Article