राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल ने गौशाला का किया निरीक्षण

सडक़ों में आवारा खुला न छोड़े पशुओं को

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग में पंजीकृत गौशालाओं के माध्यम से प्रदेश स्तरीय गौ ग्राम जनजागरण यात्रा का आयोजन आगामी 20 मई 2025 तक किया जा रहा है। जिसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री विशेषर सिंह पटेल रायगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने जिला पंचायत रायगढ़ के सभाकक्ष में गौशाला एवं गौ सेवा से जुड़े स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने देशी गाय की उपयोगिता, गौ मूत्र तथा गोबर के उपयोग से तैयार किए जाने वाले कीट नियंत्रक एवं विभिन्न उपयोगी उत्पादों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गौ ग्राम जनजागरण यात्रा आयोजन का मुख्य उद्देश्य गाय के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है।
गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री पटेल ने पशुपालकों से पशुओं को सडक़ों में आवारा खुला न छोडऩे हेतु कहा। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों से गौ तस्करी के संबंध में चर्चा की तथा गौ तस्करी रोकने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिए। जिसके पश्चात उन्होंने चक्रधर गौशाला रायगढ़, मदन मोहन गौशाला खरसिया एवं आचार्य श्री गौशाला एवं जीवरक्षा संस्थान बैसपाली रायगढ़ का भ्रमण कर गौशाला द्वारा आयोजित गौ ग्राम जन जागरण यात्रा में शामिल हुए।

Share This Article