महापौर ने वार्ड 37/38 को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

5.83 लाख की नाली निर्माण एवं 18 लाख के मंगल भवन मरम्मत कार्य का किया भूमिपूजन

Gupta Lochan

भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाएगा ईद-उल-जुहा पर्व, शांति समिति की बैठक संपन्न

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्टों से बचने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

Gupta Lochan

वार्ड समिति की संयुक्त बैठक में तीन प्रस्ताव पारित

रायगढ़। नगर निगम में आज वार्ड समिति क्रमांक 01 एवं 02 की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के अधोसंरचना विकास एवं सामुदायिक सुविधाओं से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों…

Gupta Lochan

पंचायत समाधान मंच” बना ग्रामीण समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम रास्ता विवाद से लेकर पेयजल समस्या तक, आपसी सहमति से गांवों में मिल रहा स्थायी समाधान “पंचायत समाधान मंच” से मिल रही है सकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती रायगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे विवादों और स्थानीय समस्याओं के त्वरित, सौहार्दपूर्ण और स्थायी समाधान के उद्देश्य से संचालित “पंचायत समाधान मंच” अब ग्रामीणों के लिए भरोसेमंद व्यवस्था के रूप में उभर रहा है। जिले की लगभग 550 ग्राम पंचायतों में गठित यह मंच आपसी संवाद, सामाजिक सहमति और स्थानीय सहभागिता के माध्यम से विवादों कासकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती भी मिल रही है। निराकरण कर गांवों में शांति, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत कर रहा है। रायगढ़ जिला प्रशासन की पहल पर पंचायत समाधान मंच के माध्यम से ऐसे मामलों को प्राथमिकता से सुलझाया जा रहा है, जिनका समाधान आपसी समझाइश और सामाजिक सहमति से संभव है। इससे ग्रामीणों को अनावश्यक न्यायालयीन प्रक्रिया, थाना-कचहरी के चक्कर एवं आर्थिक-मानसिक परेशानियों से राहत मिल रही है। इसी क्रम में तहसील खरसिया अंतर्गत ग्राम कलमीपाट में लंबे समय से चले आ रहे रास्ता विवाद एवं सांस्कृतिक मंच निर्माण संबंधी विवाद का सफलतापूर्वक समाधान पंचायत समाधान मंच के माध्यम से कराया गया। बैठक में दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनी गई तथा राजस्व एवं पंचायत अमले की उपस्थिति में विस्तृत चर्चा की गई। आपसी सहमति और समझाइश के बाद दोनों पक्ष समाधान पर सहमत हुए और गांव में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर ही विवाद सुलझ जाने से समय और धन दोनों की बचत हो रही है, वहीं अनावश्यक न्यायालयीन परेशानियों से भी राहत मिल रही है। इसी प्रकार विकासखंड लैलूंगा के ग्राम तारागढ़ में पंचायत समाधान मंच के माध्यम से पेयजल समस्या का भी प्रभावी समाधान किया गया। यहां जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी टंकी में जल आपूर्ति के लिए स्थापित तीन बोर निजी उपयोग में लिए जा रहे थे, जिससे ग्रामीणों को नियमित जलापूर्ति नहीं मिल पा रही थी। मामले को पंचायत समाधान मंच में रखकर राजस्व विभाग एवं जल संसाधन विभाग की मौजूदगी में आम सहमति बनाई गई। इसके बाद सभी बोर में पंप फिट कर टंकी तक जल आपूर्ति शुरू कराई गई। समाधान के बाद वर्तमान में लगभग 150 परिवारों को नल के माध्यम से उनके घरों तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए इसे गांव के लिए बड़ी राहत बताया। जिला प्रशासन ने कहा है कि पंचायत समाधान मंच के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संवाद आधारित समाधान की संस्कृति विकसित हो रही है। इससे न केवल विवादों का त्वरित निराकरण हो रहा है, बल्कि गांवों में सकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती भी मिल रही है। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं दोनों पक्षों के सदस्य उपस्थित रहे।

Xरास्ता विवाद से लेकर पेयजल समस्या तक, आपसी सहमति से गांवों में मिल रहा स्थायी समाधान, "पंचायत समाधान मंच" से मिल रही है सकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी…

Gupta Lochan

सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण-कलेक्टर

जनसमस्या निवारण शिविरों में मिली शिकायतों और मांगों के संवेदनशील परीक्षण के दिए निर्देश मेडिकल कॉलेज प्रबंधन, आयुष्मान योजना और निर्माण कार्यों की समीक्षा में दिखी सख्ती भू-जल संरक्षण, पंचायत…

Gupta Lochan

उद्योगों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने प्रशासन की पहल, आयोजित किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम

एन.आर. इस्पात में फायर बेस्ड मॉक ड्रिल आयोजित, एमएसपी स्टील में सुरक्षा वर्कशॉप एवं नॉलेज शेयरिंग सेशन संपन्न

Gupta Lochan

झीरम के जख्म 13 साल बाद भी हरे

खरसिया ने नम आंखों से अपने जननायक नंदकुमार पटेल और बलिदानी दिनेश पटेल को किया नमन

Gupta Lochan

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

जशपुरनगर। जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक 41 वर्षीय व्यक्ति ने महिला की कमजोर दिमागी हालत का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म की…

Gupta Lochan

सुशासन तिहार में अतिक्रमण के आए सबसे ज्यादा आवेदन

निगम की अनुमति बिना हुआ हर अवैध निर्माण तोड़ा जाएगा : महापौर

Gupta Lochan