टांगी से हमला कर पिता को उतारा मौत के घाट

शराब पीने की बात हुआ था विवाद, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

Lochan Gupta
3 Min Read

रायगढ़. बीती रात एक युवक शराब के नशे में घर पहुंचा तो उसके पिता ने कहा कि पूजा-पाठ के दिन में शराब पी रहा है, इस बात को लेकर धीरे-धीरे विवाद बढ़् गया, इससे उसके वृद्ध माता-पिता सरपंच के घर शिकायत करने के लिए जा रहे थे, तभी बेटा ने टांगी से अपने पिता के सिर व पीठ पर इस कदर हमला कर किया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी बेटा को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम रानीसागर निवासी मृतक की वृद्ध पत्नी शैलेंद्र गिरी (62 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि 24 नवंबर की रात करीब 8.30 बजे परिवार के सभी सदस्य घर पर थे। इसी दौरान उनका बेटा राजकुमार गिरी शराब के नशे में घर पहुंचा। इस पर वृद्ध पिता धरम उर्फ श्रवण गिरी (65 वर्ष) ने उसे समझाया कि आज पूजा-पाठ का दिन है और घर में पैसे नहीं होने के बावजूद वह रोज शराब पीकर आता है। इसी बात पर राजकुमार गिरी आक्रोशित हो गया और अपने पिता के साथ मारपीट करने लगा।
इसके बाद रात करीब 9 बजे श्रवण गिरी अपनी पत्नी के साथ घटना की शिकायत करने सरपंच के घर जा रहे थे, तभी राजकुमार पीछे से टंगिया लेकर आया और सरपंच के घर के गेट के पास उन्हें रोक कर शिकायत करने जाने की बात पर अपने पिता धरम उर्फ श्रवण गिरी के सिर पर टंगिया से वार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल होकर धरम गिरी जमीन पर गिर पड़े। इसके बावजूद आरेापी राजकुमार उनके सिर और पीठ पर टंगिया से कई वार कर दी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया एसडीओपी सतीश भार्गव, फारेंसिक टीम, थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मर्ग कायम करते हुए आरोपी राजकुमार गिरी के विरुद्ध धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने फरार होने की फिराक में रहे आरोपी राजकुमार गिरी (36 वर्ष) को हिरासत में ले लेकर पूछताछ कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा।

शराब के नशे में युवक ने अपने ही पिता की हत्या किया है। पुलिस मामले की गंभीरता से विवेचना कर रही है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के कार्रवाई कर रही है।
शशि मोहन सिंह, एसएसपी, रायगढ़

Share This Article