रायगढ़। बीती रात ग्राम जुड़ा के रेलवे फाटक के पास जुआ खेल रहे चार लोगों को चक्रधरनगर पुलिस ने पकड़ा है, साथ ही उनके कब्जे से 7,920 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन जब्त कर सभी जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर पुलिस को मंगलवार की रात मुखबीर से सूचना मिली थी कि जुर्डा रेलवे फाटक के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट-पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना की गंभीरता देखते हुए ‘ऑपरेशन अंकुश’ के नोडल अधिकारी नगर पुलिस अधीक्षक राहुल उईके ने चक्रधरनगर थाना प्रभारी को तत्काल छापामारी के निर्देश दिए। निर्देश के बाद चक्रधरनगर पुलिस दल मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर छापामारी की। इससे मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में ताश पत्ती से हार-जीत का दांव लगा रहे चार जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा। पकड़े गए जुआरियों में अजय साहू (35 वर्ष), निवासी बोईरदादर मालीडीपा, थाना चक्रधरनगर, अजीत दास महंत (26 वर्ष), निवासी लक्ष्मीपुर, सरस्वती शिशु मंदिर के पास, थाना कोतवाली, किशन साहू (25 वर्ष), निवासी कोष्टापारा तथा नरेंद्र कुमार साव (44 वर्ष), निवासी कोष्टापारा शामिल हैं। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से रुपए 7,920 नकद एवं 3 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर पुलिस ने धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
टीम में ये रहे शामिल
यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं ऑपरेशन अंकुश के नोडल अधिकारी सीएसपी राहुल उईके के निर्देशन में की गई, जिसमें थाना चक्रधरनगर की प्रशिक्षु उप निरीक्षक मनीषा धु्रवे, एएसआई भागीरथी चौधरी, प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, महेंद्र कर्ष तथा आरक्षक नरेंद्र भारद्वाज एवं विद्याधर पटेल की अहम भूमिका रही।


