अवैध शराब के कारोबारी को एक साल की कैद

आरोपी के कब्जे से जब्त हुआ था 530 लीटर महुआ शराब

Lochan Gupta
2 Min Read

रायगढ़। अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध छाल पुलिस की कार्रवाई में मिली एक और सफलता के तहत घरघोड़ा न्यायालय ने अभियुक्त जयपाल राठिया (40 वर्ष) को दोषी ठहराते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी घरघोड़ा मिनी ठाकुर के न्यायालय ने 17 नवंबर को अभियुक्त को एक वर्ष की सश्रम करावास व अर्थदंड से दंडित किया है।
इस संबध्ंा में मिली जानकारी के अनुसार 23 मार्च 2026 को मुखबिर से मिली सूचना पर छाल पुलिस ने ग्राम बेहरामार में दबिश दी थी। इस दौरान अभियुक्त जयपाल राठिया (पिता कोलसिंह राठिया, 40 वर्ष, निवासी ग्राम बेहरामार) के कब्जे से एक सिंटेक्स टंकी, 8 जरीकेन और 10 बोतलों में भरी कुल 530 लीटर हाथ भ_ी निर्मित महुआ शराब जब्त की गई थी। छाल पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। प्रकरण में एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी 5 मई 2026 को की गई थी। प्रकरण की विवेचना प्रधान आरक्षक शंभू प्रसाद पाण्डेय, थाना छाल द्वारा की गई।
विवेचना के दौरान महत्त्वपूर्ण साक्ष्य संकलित कर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध 7 मई को न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया। शासन की ओर से एडीपीओ सत्यप्रकाश महिलाने ने पैरवी की। अभियोजन पक्ष द्वारा 10 साक्षियों के बयान कराए गए तथा 34 महत्त्वपूर्ण आर्टिकल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए।
न्यायालय ने मौखिक और दस्तावेजी साक्ष्यों के मूल्यांकन के बाद अभियुक्त जयपाल राठिया को दोषी पाया। इससे न्यायालय ने अभियुक्त को एक वर्ष के सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। साथ ही अर्थदंड की राशि अदा नहीं करने पर अभियुक्त को तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

Share This Article