ठाकुरदेव की मूर्ति तोडऩे वाले दो गिरफ्तार, एक फरार

Lochan Gupta
2 Min Read

रायगढ़. ठाकुरदेव की मूर्ति तोडऩे की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है, इसमें एक युवक को गिरफ्तार किया है तो वहीं दूसरा विधि से संघर्षरत बालक है जिसे अभिरक्षा में लिया गया है। साथ ही तिसरे की सरगर्मी से तलाश जारी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार 22 नवंबर को वार्ड क्रमांक 34 सराईभदर के रहवासियों ने जूटमिल थाना पहुंच कर लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि उनके वार्ड में ििसत धार्मिक मंदिर की मूर्ति को कुछ लोगों ने तोड़ दिया है। इस शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जूटमिल थाना प्रभारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। तीन आरोपियों के विरुद्ध धारा 298, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जूटमिल पुलिस की एक विशेष टीम ने विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान, पुलिस ने राहुल चौहान पिता लक्ष्मी चौहान 21 वर्ष, निवासी सराईभद्दर जूटमिल को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इसके अतिरिक्त, एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया। इस मामले में तीसरा आरोपी लक्ष्मी चौहान अभी भी फरार है, जिसकी पतासाजी और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार खोजबीन कर रही है।

Share This Article